भोगांव: बेवर के गांव चांदपुर निवासी युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में सीने में लगी गोली, दो लोगों पर गोली मारने का आरोप
गांव चांदपुर निवासी पवन प्रताप सिंह पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह को गांव में उनके स्कूल चौधरी तुकमान सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर संदिग्ध परिस्थितियों में सीने में गोली लगी।गांव के ही दो लोगों द्वारा गोली मारने का आरोप है।घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया।सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।