भोगांव: भोगांव छाछा जीटी रोड़ स्थित आईएनए इंडेन गैस एजेंसी पर नहीं मिल रही गैस, पिछले 5 दिनों से गैस के लिए उपभोक्ता परेशान
छाछा जीटी रोड़ स्थित INA इंडेन गैस एजेंसी पर पिछले 5दिनों से गैस के लिए उपभोक्ता परेशान हैं। बार बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।उपभोक्ता ध्रुव ने बताया स्कूल शुरू होने से सुबह बच्चों का नाश्ता तैयार नहीं हो पा रहा है।फास्ट फूड खाकर बच्चे बीमार पड़ रहे हैं।एजेंसी पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि मालिक लोग गैस नहीं मंगा पा रहे।