पिंड्रा: हरहुआ में पहुंचा वायरल विशालकाय ट्रेलर, वीडियो और फोटो बनाने की मची होड़
वाराणसी के हेगो में बुधवार को 308 पहियों वाला विशालकाय हाइड्रोलिक माड्यूल ट्रेलर लोगों के लिए कोतवाल का केंद्र बना रहा। राजातालाब से हरहुआ पहुंचा यह भारी भरकम ट्रेलर 200 टन वजनी रिएक्टर लेकर गाजीपुर की ओर निकल रहा है। इसे देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे। इस विशालकाय ट्रेलर के पहुंचते ही लोग फोटो और वीडियो बनाने में व्यस्त दिखे।