डोमचांच: पुरनाडीह के नवादा चौक में सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल, उपचार जारी
डोमचांच प्रखंड अंतर्गत पुरनाडीह के नवादा चौक में सड़क दुघर्टना में एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान घनश्याम सिंह उम्र 18 वर्ष पिता अशोक सिंह ग्राम कानिकेंद थाना सतगावां, के रूप में की गई है। अपने घर से नवलशाही की ओर जाने के क्रम मे कुत्ता दौड़ गया जिससे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगो की मदद से निजी क्लिनिक मे ईलाज करवाया गया।