गुरुग्राम: गुरुग्राम में अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, सिर अलग मिला, इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
गुरुग्राम के कांकरोली गांव में अराजक तत्वों ने अंबेडकर कॉलोनी के पार्क में लगी संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को तोड़ दिया। इस मूर्ति का सिर वाला हिस्सा दूर पड़ा मिला। सुबह जब नगर निगम के कर्मचारी सफाई करने पहुंचे तो उन्होंने मूर्ति को खंडित पाया। उन्होंने आसपास के प्रमुख लोगों को इसकी जानकारी दी।