गुरुग्राम: सुधांशु महाराज ने स्कूली छात्रों को दिया बीज मंत्र, कहा- अच्छा जीवन जीकर खुद को बनाएं मॉडल
संसार में माता-पिता से बढक़र कोई शुभचिंतक नहीं है। अपने माता-पिता का सम्मान करें। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे माता-पिता को दुख पहुंचे। ऐसा कार्य करें, जिससे लोग गर्व से कहें कि वह उस मां बाप का पुत्र है। बड़ा होने के लिए बड़ा सोचना पड़ेगा तभी आप बड़ा बन पाएंगे।