गुरुग्राम: गुरुग्राम के सोहना में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, कांग्रेस मजबूत और एकजुट है
गुरुग्राम के सोहना में शनिवार दोपहर 2:30 बजे भारद्वाज सचिन फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय राघव वाटिका में क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र भारद्वाज के अनुज सचिन भारद्वाज की स्मृति में आयोजन हुआ, जिसमें सर्वजातीय समाज के क्षेत्र और हरियाणा के साथ-साथ विभिन्न प्रदेशों से आए लोगों ने सहभागिता निभाई।