गुरुग्राम: गुरुग्राम में विंटेज बाइकों का मेला, 77 साल पुरानी बाइक की कीमत 55 लाख रुपये, राजा-रानियों के लिए बनाई गई कारें भी शामिल
गुरुग्राम में विंटेज कार और बाइकों के मेले का आज आखिरी दिन है। 21 फरवरी से शुरू हुए इस मेले में अभी तक 25 हजार से ज्यादा लोग शामिल हो चुके हैं। यहां पर अलग-अलग देशों से 150 विंटेज कार और 100 से ज्यादा बाइक लाई गई हैं। वर्ष 1941 में लॉन्च हुई BMW कंपनी की R12 बाइक सबसे पुरानी बाइकों में से है। 86 साल पुरानी होने के बाद भी ये बाइक अभी एकदम नई जैसी दिख रही है।