रायडीह: करंज के पेड़ से 66 वर्षीय बुजुर्ग का शव लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा
Raidih, Gumla | Sep 30, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के सिलम अंबाटोली गांव में मंगलवार देर रात एक 66 वर्षीय बुजुर्ग का शव करंज के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी महेंद्र लकड़ा के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात महेंद्र लकड़ा घर से बाहर निकल गए थे। काफी देर तक जब वे वापस घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।