आलीराजपुर जिले में मानसून की बेरुखी ने किसानों और आम नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है। जुलाई महीने की शुरुआत होने के बाद भी जिला मुख्यालय पर बारिश नदारद है, जबकि बीते कल जोबट, नानपुर और छकतला क्षेत्रों में जोरदार बारिश दर्ज की गई है। बादलों की इस बेरुखी के कारण किसानों के खेत तैयार होने के बावजूद खरीफ फसलों की बुआई शुरू नहीं हो पा रही है। अंचल में अच्छी बारिश की कामना को लेकर जहां मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किए जा रहे हैं, वहीं मस्जिदों में भी रहमत की बारिश के लिए सामूहिक दुआएं मांगी जा रही हैं। लोग बेसब्री से झमाझम मानसून का इंतजार कर रहे हैं ताकि खेतों में हरियाली लौट सके। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #AlirajpurNews #MpMonsoon #FarmersIssues #MpNews