बड़वानी शहर के बाईपास पर जयपुरिया स्कूल और बाबा टर्फ के बीच एक सड़क हादसा घटित हुआ है। अंजड़ से मजदूरी कर ग्राम नलती लौट रहे श्रमिकों से भरी एक पिकअप वाहन, सड़क किनारे पंचर खड़े मिट्टी से भरे डंपर से पीछे से टकरा गई। इस दुर्घटना में पिकअप सवार 6 नाबालिग मजदूर घायल हो गए, जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है और वे खतरे से बाहर हैं। कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #RoadAccident #MpPolice #BarwaniLive