बड़वानी अंचल में कई दिनों की तीखी उमस और भीषण गर्मी के बाद आज शाम ठीक 4 बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज बादलों की गड़गड़ाहट के साथ शुरू हुई रिमझिम फुहारों ने देखते ही देखते तेज बारिश का रूप ले लिया, जिससे पूरे शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारा के पास स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने इस बारिश को फसलों और आम जनता के लिए बड़ी बरकत बताया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों तक अंचल में ऐसा ही सुहाना मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #BarwaniWeather #MonsoonUpdate #MpNews