'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत बड़वानी पुलिस ने एक ऐतिहासिक पहल की है। पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में थाना बड़वानी पुलिस और शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 के विद्यार्थियों के सहयोग से 10 हजार वर्गफीट क्षेत्रफल में विशाल मानव QR कोड तैयार किया गया। इस अनूठे कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और बैंकिंग धोखाधड़ी से सतर्क रहने का कड़क संदेश दिया गया। बड़वानी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #BarwaniPolice #CyberAwareness #MpNews