टिब्बी क्षेत्र के खारा खेड़ गांव के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में बुधवार को दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग उपकरण एवं यूडीआईडी कार्ड तथा रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड वितरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रशासक रामप्यारी ने की ।