टिब्बी तहसील के गांवों में बढ़ती चोरियों और नशे के खिलाफ आज मसीतांवाली पुलिस चौकी का घेराव किया गया। खेत मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष कॉमरेड जगजीत सिंह जग्गी और किसान सभा अध्यक्ष मनीष बुरड़क के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि ग्यारह व बारह DBL सहित दर्जनों गांवों में पशुओं और कृषि यंत्रों की लगातार चोरी हो रही है।