तलवाड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बरामद की। बुधवार अपराह्न तीन बजे मिली जानकारी के जब पुलिस टीम सड़क आम चक 2 एमजेडडब्ल्यू रोही मिर्जावाली मैर क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी रास्ते में एक प्लास्टिक का जरिकन फेंककर भाग गया।