संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के सह-सचिव एम.पी. सहारण ने बताया कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक जारी 'किसान जागृति यात्रा' के 14वें दिन अशोकनगर में हजारों ट्रैक्टरों के साथ किसानों ने शक्ति प्रदर्शन किया। सहारण ने कहा कि भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता और जीएम (GM) बीजों का आयात भारतीय कृषि व जन-स्वास्थ्य के लिए घातक है।