शादी की बारात में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को मारी गोली
समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र के हरिलोचनपुर तिसवारा गांव में शादी की बारात के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है। बारात में शामिल कुछ लोग गाड़ी के अंदर आपस में झगड़ रहे थे। इसी दौरान घर लौट रहे एक युवक ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि विवाद कर रहे लोगों ने उसे ही गोली मार दी। गोली लगने से पवन कुमार सहनी, पिता स्वर्गीय हरिलोचन सहनी, निवासी हरिलोचनपुर तिसवारा, जख्मी हो गए। गोली उनके दाहिने हाथ में लगी है। ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें समस्तीपुर के मोहनपुर स्थित माता चंद्रकला हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
गोली की आवाज सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने भाग रहे लोगों में से एक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शादी समारोह के बीच हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। #samastipur #bihar #viral #trendingnow #trendingreels
Samastipur, Samastipur | Nov 23, 2026