समस्तीपुर चीनी मिल चालू कराने की उम्मीद जगी, जन शिकायत कोषांग में होगी सुनवाई
*मंत्री को भेजे गए पत्र पर कार्रवाई से जिला विकास संघर्ष मोर्चा उत्साहित, दिसंबर के प्रथम सप्ताह से आंदोलन शुरू करने का निर्णय*
समस्तीपुर, 22 नवंबर 2026
वर्षों से बंद पड़ी समस्तीपुर चीनी मिल को चालू कराने की मांग को लेकर समस्तीपुर जिला विकास संघर्ष मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे अभियान को एक नई उम्मीद मिली है। गन्ना विकास मंत्री को लिखे गए पत्र के आलोक में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत दर्ज परिवाद को सुनवाई एवं अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, समस्तीपुर को अंतरित किए जाने पर मोर्चा ने खुशी जताई है।
इस संबंध में जारी आधिकारिक पत्र के बाद मोर्चा की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सुनवाई के दौरान चीनी मिल को चालू कराने की संभावनाओं को लेकर सर्वेक्षण से प्राप्त साक्ष्य एवं अन्य संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत �
Samastipur, Samastipur | Nov 22, 2026