#समस्तीपुर में मेडिकल शिक्षा का सपना साकार, श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई #MBBS की पढ़ाई।
समस्तीपुर के #सरायरंजन स्थित #नरघोघी के श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एंड #हॉस्पिटल में पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हो गया। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पहले सत्र में एमबीबीएस की 50 सीटों में 49 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है। 500 बेड की क्षमता वाले इस मेडिकल कॉलेज से समस्तीपुर सहित आसपास के जिलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि वर्ष 2019 में नीतीश कुमार ने इसकी आधारशिला रखी थी और 2024 में उद्घाटन किया था। अब 2026 में यहां मेडिकल की पढ़ाई शुरू हो गई है।