समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 24 नवंबर 2026
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में योजना कार्यालय से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित
आज दिनांक 24 नवंबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में योजना कार्यालय से संबंधित बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को संचालित योजनाओं की अद्यतन प्रगति, उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं विभागीय नवाचारों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। रिपोर्ट के साथ संबंधित कार्यों के वीडियो एवं फोटोग्राफ भी संलग्न करने को कहा, ताकि उत्कृष्ट कार्यों का प्रभावी दस्तावेजीकरण किया जा सके।
कार्यालयीन कार्यों में दक्षता एवं कार्य संस्कृति में सुधार के उद्देश्य से सभी कर्मियों को ऑफिस मैनेजमेंट का प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही, सभी कर्मियों को *15 दिसंबर तक iGOT प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम अनिवार्य रूप से पूर्ण करने* का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने तथा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ करने पर बल दिया।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Buxar Administration Samrat Choudhary Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #bihar #buxarcity #buxarjila #samratchaudhary
Buxar, Bihar | Nov 24, 2026