सिसई: थाना क्षेत्र के लाकेया और बरगांव में दो लोगों के साथ हुई साइबर ठगी
Sisai, Gumla | May 31, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के बरगांव निवासी आनन्द सोनी व लकेया निवासी एक महिला ने थाना में आवेदन देकर ठगों पर करवाई करते हुए अपना रुपया वापस दिलाने की गुहार लगाया है। आनन्द ने अपने आवेदन में बताया कि उसके मोबाइल फोन पर लोन के लिए मैसेज में लोन के लिए 15 सौ रुपया मांगा गया उसने फोन पे कर दिया।लाकेया की महिला के सहेली को पैसा भेजना के लिए ओटीपी देने पर 22500रू कट गया।