सिसई: चरकु टोली अंबा बगीचा में क्षेत्र में बढ़ते चोरी व अन्य अपराधों के विरुद्ध सिसई और बरगांव पंचायत के ग्रामीणों ने की बैठक
Sisai, Gumla | May 30, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के ग्राम चरकुटोली आमबगीचा में बृहस्पतिवार को रोपना उरांव की अध्यक्षता में सिसई और बरगांव पंचायत के विभिन्न गांव के ग्रामीणों ने एक बैठक किया। बैठक में ग्रामीणों ने क्षेत्र भर में बढ़ रही चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियो के बारे में विशेष चर्चा की। बताया गया कि क्षेत्र भर में खरीद बिक्री के नाम पर कई चोर घूमते रहते हैं।