सिसई: सिसई बसिया रोड में सड़क दुर्घटना में ग्रामीण की मौत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया गुमला जेल
Sisai, Gumla | May 30, 2024 सिसई बसिया रोड में बीते रात में पारस नदी पुल के समीप दो बाइक की आमने सामने टक्कर में नगर बगाल टोली गांव निवासी चतुर तत्वाकं की मौत हो गई.गुरुवार को पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया.वही मृतक के पुत्र राजेश तत्वा के आवेदन पर कांड दर्ज कर दूसरे मोटरसाइकिल चालक नगर भंडार टोली गांव निवासी विनय उरांव को सिसई पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।