सिसई: गुटवा में प्रति जमीन पर बने ग्रोटो को तोड़े जाने पर बिगड़ा आपसी सौहार्द,पदाधिकारी ने किया मामला शांत
Sisai, Gumla | May 30, 2024 पुसो थाना क्षेत्र के गुटवा गांव में सरकारी प्रति जमीन में एक समुदाय के द्वारा बनाया गया ग्रोटो को गुरुवार को टाना भगतो के द्वारा तोड़ दिया गया।जिससे गांव में आपसी सौहार्द बिगड़ गया था.सूचना मिलते ही एसडीओ राजीव नीरज,एसडीपीओ सुरेश प्रसाद ,इंस्पेक्टर जितेंद्र राम,सीओ नितेश खलखो,पुसो थानेदार सुनील,सिसई थानेदार संदीप,घाघरा थानेदार तरुण ने पहुंचकर मामला शांत कराया।