*BREAKING: मिर्जापुर में 5 हजार की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया चकबंदी लेखपाल, एंटी करप्शन टीम ने तहसील से घसीट कर ले गई*
मिर्जापुर। लालगंज तहसील में चकबंदी लेखपाल धीरज मौर्या को एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा। बताया जा रहा है कि लेखपाल चकबंदी के दौरान किसान से 5 हजार रुपये की मांग कर रहा था। टीम लेखपाल को तहसील से घसीट कर अपने साथ ले गई।
#BreakingNews #MirzapurNews #LalganjTehsil #AntiCorruption #LekhpalArrested #TodayMirzapur