मिर्जापुर में श्रद्धा-आस्था के साथ मनाया गया तीज पर्व, सुहागिनों ने रखा नीराजल व्रत
मिर्जापुर। सोमवार को तीज पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। पर्व पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर नीराजल व्रत रखा। महिलाओं ने भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की।
सुबह से ही घरों और मंदिरों में पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थीं। व्रती महिलाओं ने गंगा स्नान के बाद नए वस्त्र धारण किए और पूजा स्थल को सजाकर भगवान शिव, माता पार्वती एवं भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की। इसके बाद रोली, अक्षत, फूल, बेलपत्र, धतूरा, फल, मिठाई सहित विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से पूजा की गई।
महिलाओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और माता पार्वती को सुहाग की सामग्री अर्पित कर अपने परिवार की खुशहाली तथा पति की दीर्घायु की प्रार्थना की। पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
#मिर्जापुर #तीजपर्व #हरितालिकातीज़ #तीज #भगवानशिव #माता_पार्वती #गंगास्नान #श्रद्धा_और_आस्था #TodayMirzapurNews