मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा
अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार दो लोगों को रौंदा, मौके पर मौत
मिर्जापुर। शौच के लिए नदी की तरफ गए 50 वर्षीय शिवनाथ और 13 वर्षीय प्रियांशु लौटते समय दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के सामने अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने NH-135 की दोनों पटरी जाम कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थिति को संभालने और जाम खुलवाने में जुटी है।
#मिर्जापुर #सड़कहादसा #TruckAccident #NH135 #MirzapurNews #TodayMirzapurNews
Mirzapur, Mirzapur | Sep 14, 2026