⚖️ मुजफ्फरपुर कोर्ट में शुरू हुआ ‘मिट्टी कैफे’, स्वाद के साथ दिव्यांगजनों को मिलेगा सम्मान और रोजगार
मुजफ्फरपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में ‘मिट्टी कैफे’ अल्पाहार गृह की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह, जिलाधिकारी कुमार गौरव और वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। खास बात यह है कि यह कैफे केवल खान-पान की सुविधा नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों को रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता का अवसर देने की पहल है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि इसकी प्रेरणा सर्वोच्च न्यायालय की पहल से मिली है। कैफे में इंडियन स्नैक्स के साथ साउथ इंडियन और चाइनीज़ व्यंजन भी मिलेंगे। इसे ‘नो प्रॉफिट, नो लॉस’ के आधार पर संचालित किया जाएगा और कीमतें कम रखने का प्रयास होगा। न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और मीडियाकर्मी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
#TirhutNow #MuzaffarpurNews #MittiCafe #DivyangSashaktikaran #Muzaffarpur