♿ दिव्यांगजनों को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा, 10 लाभुकों को बैट्री चालित ट्राइसाइकिल
मुजफ्फरपुर में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना ‘संबल’ के तहत समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी कुमार गौरव ने 10 चयनित एवं पात्र दिव्यांग लाभुकों के बीच बैट्री चालित ट्राइसाइकिल का वितरण किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। बैट्री चालित ट्राइसाइकिल से लाभुकों का आवागमन आसान होगा और वे शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार तथा दैनिक आवश्यक कार्यों के लिए अधिक स्वतंत्रता से आवाजाही कर सकेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के एक लाभुक और मुख्यमंत्री अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के एक लाभुक को ₹1-₹1 लाख की राशि का सावधि जमा प्रमाण पत्र (FD) प्रदान किया गया।
इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत चयनित 5 लाभुकों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का स्वीकृति आदेश भी दिया गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभुकों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ उपलब्ध कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे।
#TirhutNow #Muzaffarpur #DivyangSashaktikaran #SambalYojana #SocialSecurity