रायबरेली में पुलिस का अभियान, पांच वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
कोतवाली नगर पुलिस ने अलग-अलग गांवों से पकड़े पांचों आरोपी, न्यायालय के समक्ष किया पेश
रायबरेली। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायबरेली की कोतवाली नगर पुलिस ने गुरुवार को पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी पांचों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में रामवरन पुत्र रामपाल निवासी ठोकरी मजरे छिवलामऊ, शैलेन्द्र उर्फ गोलू पुत्र मिहीलाल निवासी रायपुर, जिगरीलाल पुत्र छे लाल निवासी लोहानीपुर, अंकुल कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी अहियारायपुर और कुन्ता उर्फ लवकुश पुत्र सोना निवासी लोहानीपुर शामिल हैं। सभी आरोपी थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद सभी पांचों वारंटियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकुर दुबे, हेड कांस्टेबल शेर मोहम्मद और कांस्टेबल छोटे शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि अपराधियों और न्यायालय से जारी वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।