शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं! फतेहपुर से उन्नाव जा रही बारात की 2 गाड़ियों का भीषण एक्सीडेंट, कई बाराती गंभीर,हाईवे पर अफरा-तफरी
लालगंज में रात के अंधेरे में एक बड़ी दर्दनाक खबर सामने आई है। फतेहपुर के किशनपुर से उन्नाव शादी में जा रही बारात की दो गाड़ियों का रोडवेज बस से भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच कर घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया गया। घायल सकील ने अनुसार बारात फतेहपुर के किशनपुर से उन्नाव जा रही थी। काफिले में कुल तीन गाड़ियां थीं, जिनमें हर गाड़ी में 5-5, 6-6 लोग सवार थे,जिसमे दो गाड़ियां ही हादसे का शिकार हुई हैं।अभी घायलों की सही संख्या और मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कई लोगों की हालत critical बताई जा रही है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
#Voicebharat24 #raebareli #RaebareliPolice #viralreelsシ