हज़ारीबाग: आंगो थाना परिसर में जन-जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को डायल-112 व कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई
पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश के आलोक में 06 सितंबर 2026 को आंगो थाना परिसर में आम ग्रामीणों के बीच आपसी परिचय एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को पुलिस की सेवाओं, आपातकालीन सहायता और विभिन्न सामाजिक-कानूनी मुद्दों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को डायल-112 की उपयोगिता के बारे में जानकार