रायडीह: रोमांचक फाइनल में रुकरूम चैंपियन, टीम को पुरस्कार; खुशमन नायक: युवा पढ़ाई संग खेल में भी बढ़ें आगे
Raidih, Gumla | Sep 28, 2026 रायडीह प्रखंड के सिलम पानदनटोली गांव में आयोजित तीन दिवसीय जोड़ा खसी फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच में ग्राम रुकरूम और संत जेवियर रायडीह की टीमें आमने-सामने थीं। रोमांचक मुकाबले में रुकरूम की टीम ने एक गोल से जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।