जेवर: जेवर क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के कारण मंदिर में लगी भीषण आग, दमकल की 2 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से पाया आग पर काबू
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मंदिर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया है। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया है कि घटना में कोई भी जनहानि होने की सूचना नहीं मिली है।