जेवर: रबूपुरा क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार आवारा पशु से टकराकर पलटी, चालक समेत किशोर घायल
ग्रेटर नोएडा में स्थित यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आवारा पशु से टकराकर सड़क पर पलट गई। भीषण दुर्घटना में कार चालक समेत 17 वर्षीय किशोर के घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दुर्घटना के वक्त कार की रफ्तार काफी तेज थी।