रतनी फरीदपुर: रूपापुर में खेत का पटवन करते किसान की करंट लगने से मौत, परिजनों में कोहराम
पटना जिले के पियरपुरा थाना क्षेत्र के रूपापुर गांव में मंगलवार रात खेत में धान का पटवन कर रहे किसान प्रेमचंद कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, मोटर चालू करने के दौरान प्रेमचंद कुमार किसी तरह विद्युत करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें आनन-फानन में जहानाबाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।