श्री साई मंदिर परिसर में स्थित श्री कष्ट भंजन पंचमुखी हनुमान जी महाराज के मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को धार्मिक एवं भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह अभिषेक-पूजन, हवन एवं चोला अर्पण के साथ भगवान हनुमान की आराधना की गई। वहीं रात में नगर की श्री चिंतामणी हनुमान मंदिर सुंदरकांड भजन मंडल के सदस्यों ने सुमधुर संगीतमयी भजनों की प्रस्तुतियां देकर