कुंडा: सराय नाहर राय से चोरी और जानलेवा धमकी के दो शातिर गिरफ्तार, आभूषण बरामद
थाना जेठवारा पुलिस ने रविवार दोपहर 2 बजे सराय भीमसेन गांव में हुई चोरी और जानलेवा धमकी की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों, सुमित उर्फ शिवम डोम और कुंवर राज सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और घटना में प्रयुक्त लोहे की सरिया बरामद की है। दोनों आरोपी वारदात के बाद सामान बेचने की फिराक में थे।