सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने मादक पदार्थ हेरोइन सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
*पुलिस टीम ने आरोपियों की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को कब्जे में लेकर 146 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन किया बरामद।*
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने 146 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
दिनांक 03.09.2026 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के उप निरीक्षक सुशील कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त एवं पड़ताल ड्यूटी पर बस अड्डा जमालपुर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में दो व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं। पुलिस टीम ने सूचना की गंभीरता एवं महत्वता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए जमालपुर से गाड़ी सवार दोनों व्यक्तियों को काबू कर लिया।
*गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप पुत्र गुलाब सिंह, निवासी तोशाम तथा सनी पुत्र बसाउ, निवासी तोशाम के रूप में हुई है।*
*पुलिस टीम ने आरोपियों की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को कब्जे में लेकर तलाशी ली, जिसमें आरोपियों के कब्जे से 146 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुई।*
बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना बवानी खेड़ा में अभियोग दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
गिरफ्तार आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि वे उक्त मादक पदार्थ गांव रसीदा, जिला जींद से लेकर आए थे। पुलिस द्वारा मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों तथा सप्लाई नेटवर्क के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी कुलदीप को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए हैं, जबकि पुलिस टीम द्वारा आरोपी सनी को 01 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है।
रिमांड अवधि के दौरान आरोपी सन्नी से मादक पदार्थ कहां से खरीदकर लाया गया था, किसे बेचने के लिए लाया गया था तथा इस अवैध कारोबार में कौन-कौन व्यक्ति शामिल हैं, इस संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।