BREAKING NEWS | बड़ी खबर
सोन नदी के जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड में बड़ा समझौता!
नई दिल्ली: बिहार और झारखंड के बीच लंबे समय से चले आ रहे सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर आज बड़ा समझौता हुआ है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में दोनों राज्यों के बीच MoU पर हस्ताक्षर किए गए।
🤝 इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मौजूद रहे।
💦 समझौते के तहत—
➡️ बिहार को 5.75 MAF पानी
➡️ झारखंड को 2.00 MAF पानी आवंटित करने पर सहमति
इस समझौते से पलामू, गढ़वा सहित आसपास के क्षेत्रों में सिंचाई और पेयजल की उपलब्धता बेहतर होने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र के जल संसाधनों को मजबूती मिलने के साथ विकास को भी नई गति मिल सकती है।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोन नदी जल बंटवारे के समाधान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार जताया।
#BreakingNews #Jharkhand #Bihar #SonRiver #HemantSoren #SamratChoudhary #AmitShah #Palamu #Garhwa #WaterSharing #SonthalParaganaKhabar