लखीसराय: पुरानी बाजार शहीद द्वार के समीप वंदे मातरम के कथित अपमान पर भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन
लखीसराय। वंदे मातरम के कथित अपमान के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रविवार की संध्या 5:15 पर शहीद द्वार के समीप प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पार्टी का पुतला दहन किया। उक्त मौके पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।