सिवनी: सिधू हॉस्पिटल में वृद्ध महिला की मौत पर बवाल, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर की तोड़फोड़
Seoni, Seoni | Nov 4, 2026 मरझोर ग्राम स्थित सिंधु हॉस्पिटल में उपचार के दौरान एक वृद्ध महिला की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि महिला को हार्ट अटैक आया था, लेकिन डॉक्टर उसे गैस की समस्या बताकर इलाज करते रहे। आरोप है कि मुख्य डॉक्टर उपचार के दौरान ही नागपुर रवाना हो गए।