विजयनगर: अजमेरी गेट स्थित पुराना अस्पताल परिसर में चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा व महाआरती का आयोजन, गूंजे 'जय भोले'
अजमेरी गेट स्थित पुराना अस्पताल केकड़ी परिसर में विराजित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ सहस्त्रधारा का भव्य आयोजन शनिवार शाम 6 सम्पन्न हुआ।शुभारंभ पंडित हितेश व्यास के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार व विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ।उपरांत पवित्र सहस्त्रधारा अनुष्ठान शुरू हुआ,जिसमें अनवरत जलधारा से भगवान शिव का अभिषेक किया।