#kullu कुल्लू की हर गौशाला में हो ऐसी व्यवस्था,जहां गौधन की सेहत और स्वास्थ्य का रखा जाए पूरा ध्यान :-शेरा नेगी
देसी चैनल कुल्लू
गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू की टीम लगातार विभिन्न गौशालाओं और बेसहारा गौधन की सेवा में जुटी हुई है।
टीम द्वारा बीमार और घायल गौधन का उपचार करवाने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य, खान-पान और देखभाल का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। गौ सेवा का कार्य व्यवस्थित और समर्पण भाव से किया जा रहा है।
गौ सेवक कमलेश ठाकुर, छापे राम नेगी, टिकम राम, अजय शर्मा, बोनी सोनी, भूपेंद्र ठाकुर, अमन ठाकुर, चन्द्र ठाकुर, बेली राम, तरुण कुमार, तुलसी देवी, चन्द्रा महंत, पूर्ण चंद, पिंकू भंडारी, हुक्म राम, सतीश राणा, अमर नाथ भंडारी, अमर ठाकुर, अजय, अमन, लव कुश, नीटू राम, राम राज महंत, चुनी महंत, मनीष नाग, गुलाब विष्ट, रोहित विष्ट और गिरिराज विष्ट सहित गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू की पूरी टीम सेवा कार्य में योगदान दे रही है।
गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के अध्यक्ष शेरा नेगी ने कहा कि प्रयास है कि बेसहारा गौधन को बेहतर उपचार, चारा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा कि हर गौशाला में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जहां गौधन के स्वास्थ्य और सेहत का नियमित रूप से ध्यान रखा जाए।
Shera negi
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Aug 24, 2026