Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
usr09575050
"देवता श्री कोट और बाहु पझारी जी का दिव्य सरोवर बाहु में शाही स्नान 🌸"
Kullu, Kullu
| Aug 24, 2026
MORE NEWS
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई द्वारा 20 अगस्त को हुए धरना प्रदर्शन पर कुछ प्रदर्शनकरियों पर कुल्लू पुलिस द्वारा एफ आई आर दर्ज किया गया था, इस मामले को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई का एक दल एसपी कुल्लू से मिला और मांग रखी कि छात्रों के भविष्य को देखा जाए और कोई सख्त कार्यवाही न हो :- कार्यकर्ता ABVP का सारांश
Kullu, Kullu | Aug 24, 2026
2019 की आपदा में चांसरी उच्च विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त हो गया था। सात वर्ष बाद भी बच्चे किराए के भवन में पढ़ रहे हैं। पिछले तीन वर्षों से एक व्यक्ति ने अपनी निजी संपत्ति विद्यालय के लिए उपलब्ध कराई है। प्रधान देवेंद्र शर्मा जी से बातचीत में पता चला कि अब भवन निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
Kullu, Kullu | Aug 24, 2026
2019 की आपदा में चांसरी उच्च विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त हो गया था। सात वर्ष बाद भी बच्चे किराए के भवन में पढ़ रहे हैं। पिछले तीन वर्षों से एक व्यक्ति ने अपनी निजी संपत्ति विद्यालय के लिए उपलब्ध कराई है। स्थानीय निवासी राजकुमारी शर्मा से बातचीत में पता चला कि अब भवन निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
Kullu, Kullu | Aug 24, 2026
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई द्वारा 20 अगस्त को हुए धरना प्रदर्शन पर कुछ प्रदर्शनकरियों पर कुल्लू पुलिस द्वारा एफ आई आर दर्ज किया गया था, इस मामले को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई का एक दल एसपी कुल्लू से मिला और मांग रखी कि छात्रों के भविष्य को देखा जाए और कोई सख्त कार्यवाही न हो :- अभिनव कश्यप विभाग संयोजक विभाग कुल्लू।
Kullu, Kullu | Aug 24, 2026
#kullu कुल्लू की हर गौशाला में हो ऐसी व्यवस्था,जहां गौधन की सेहत और स्वास्थ्य का रखा जाए पूरा ध्यान :-शेरा नेगी देसी चैनल कुल्लू गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू की टीम लगातार विभिन्न गौशालाओं और बेसहारा गौधन की सेवा में जुटी हुई है। टीम द्वारा बीमार और घायल गौधन का उपचार करवाने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य, खान-पान और देखभाल का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। गौ सेवा का कार्य व्यवस्थित और समर्पण भाव से किया जा रहा है। गौ सेवक कमलेश ठाकुर, छापे राम नेगी, टिकम राम, अजय शर्मा, बोनी सोनी, भूपेंद्र ठाकुर, अमन ठाकुर, चन्द्र ठाकुर, बेली राम, तरुण कुमार, तुलसी देवी, चन्द्रा महंत, पूर्ण चंद, पिंकू भंडारी, हुक्म राम, सतीश राणा, अमर नाथ भंडारी, अमर ठाकुर, अजय, अमन, लव कुश, नीटू राम, राम राज महंत, चुनी महंत, मनीष नाग, गुलाब विष्ट, रोहित विष्ट और गिरिराज विष्ट सहित गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू की पूरी टीम सेवा कार्य में योगदान दे रही है। गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के अध्यक्ष शेरा नेगी ने कहा कि प्रयास है कि बेसहारा गौधन को बेहतर उपचार, चारा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा कि हर गौशाला में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जहां गौधन के स्वास्थ्य और सेहत का नियमित रूप से ध्यान रखा जाए। Shera negi देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Aug 24, 2026
आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर लगेगी लगाम, लाहौल-स्पीति में शुरू हुआ ‘एनीमल बर्थ कंट्रोल’ अभियान केलांग में 24 से 26 अगस्त तक 30 आवारा कुत्तों की नसबंदी का लक्ष्य, उदयपुर में 27 से 29 अगस्त तक चलेगा अभियान Kullu Times उपायुक्त लाहौल स्पीति किरण भड़ाना ने आज आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से संचालित ‘एनीमल बर्थ कंट्रोल (ABC) कार्यक्रम’ के तहत छह दिवसीय नसबंदी अभियान का केलांग उपमंडल की ग्राम पंचायत गौशाल में शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिले में आवारा कुत्तों की अनियंत्रित बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। इनके कारण कुत्तों के काटने की घटनाओं तथा रेबीज जैसी घातक बीमारी के फैलने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि ‘एनीमल बर्थ कंट्रोल कार्यक्रम’ आवारा कुत्तों की संख्या को मानवीय एवं वैज्ञानिक तरीके से नियंत्रित करने का प्रभावी उपाय है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत आवारा कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी की जाती है। सर्जरी के बाद उन्हें आवश्यक उपचार एवं एंटी-रेबीज टीकाकरण दिया जाता है तथा स्वस्थ होने के उपरांत उन्हें उसी क्षेत्र में वापस छोड़ा जाता है, जहां से उन्हें पकड़ा गया था। इससे कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के साथ-साथ रेबीज जैसी बीमारी की रोकथाम में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा इससे सर्दियों के समय कुतों के काटने की घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। केलांग में 30 और उदयपुर में 30 कुत्तों की नसबंदी का लक्ष्य उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ. पूनम ठाकुर ने बताया कि जिले में आवारा कुत्तों का अनियंत्रित प्रजनन लगातार चिंता का विषय बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनीमल बर्थ कंट्रोल कार्यक्रम आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में माननीय सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा एनीमल बर्थ कंट्रोल कार्यक्रम-2023 को देशभर में प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पिछले वर्ष भी 50 आवारा कुत्तों की नसबंदी की गई थी, जबकि जिले में 534 कुत्तों को एंटी-रेबीज टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान अभियान के तहत 24 से 26 अगस्त तक केलांग उपमंडल में 30 आवारा कुत्तों की नसबंदी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके बाद 27 से 29 अगस्त तक उदयपुर उपमंडल में भी 30 आवारा कुत्तों की नसबंदी की जाएगी। पंचायतों से अभियान में सक्रिय सहयोग का आह्वान उपायुक्त किरण भड़ाना ने ग्राम पंचायत गौशाल के प्रधान रमेश चंद सहित पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अभियान के सफल संचालन में दिए जा रहे सक्रिय सहयोग की सराहना की। उन्होंने जिले की अन्य पंचायतों के प्रतिनिधियों से भी आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विभागीय अधिकारियों एवं टीमों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें, ताकि अभियान को प्रभावी रूप से सफल बनाया जा सके और आवारा कुत्तों की अनियंत्रित संख्या पर नियंत्रण पाया जा सके। उपायुक्त ने इस कार्य में सहयोग के लिए मनाली स्थित एनजीओ ‘मनाली स्ट्रेज’ के सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय महिला मंडल की सदस्यों ने उपायुक्त को पारंपरिक टोपी एवं खतक भेंट कर सम्मानित किया तथा अभियान के सफल संचालन के लिए उनके विशेष सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. एकता शर्मा, डॉ. सुदर्शन लाल, डॉ. अशमिता, डॉ. मनीषा वर्मा, डॉ. मुकेश सहित पशुपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय महिला मंडल की सदस्याएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बाक्स : उपायुक्त ने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम अक्टूबर माह में भी आयोजित किया जाएगा
Kullu, Kullu | Aug 24, 2026
बेजुबानों की सुरक्षा के लिए आगे आए स्काउट्स, कुल्लू से मनाली तक पशुओं को पहनाए रिफ्लेक्टर Kullu Times स्काउट केवल अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों एवं प्रकृति से प्रेम करने वाला जिम्मेदार नागरिक भी होता है। इसी भावना को साकार करते हुए स्नो लैंड स्काउट्स एंड गाइड्स ओपन ग्रुप के रोवर्स एवं रेंजर्स ने सड़क पर घूमने वाले पशुओं की सुरक्षा के लिए विशेष रिफ्लेक्टर अभियान चलाया। ग्रुप लीडर बीजू हिमदल की अगुवाई में रोवर्स एवं रेंजर्स ने कुल्लू से मनाली तक राइट बैंक क्षेत्र में सड़क पर घूमने वाले पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर बांधे। रात के समय वाहनों की रोशनी पड़ने पर ये रिफ्लेक्टर दूर से चमकेंगे, जिससे वाहन चालकों को सड़क पर मौजूद पशु पहले ही दिखाई दे सकेंगे और अचानक होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। रात के समय सड़क पर घूमने वाले पशु कई बार वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते, जिसके कारण पशुओं के साथ-साथ वाहन चालकों की जान भी खतरे में पड़ जाती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए स्काउट्स ने “पशु सुरक्षा भी, सड़क सुरक्षा भी” का संदेश देते हुए यह पहल शुरू की है। इस अभियान में स्नो लैंड स्काउट्स के पैट्रन राज सिंघानिया, स्काउट मास्टर अमन भारती सहित रोवर्स, रेंजर्स एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे। ग्रुप लीडर बीजू हिमदल ने कहा कि स्काउटिंग हमें हर जीव के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार बनना सिखाती है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। फिलहाल कुल्लू से मनाली तक राइट बैंक क्षेत्र में पशुओं को रिफ्लेक्टर पहनाए जा रहे हैं। इसके बाद लेफ्ट बैंक तथा अन्य क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से यह अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बेजुबान पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल वाहन चालकों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। एक छोटी-सी सावधानी किसी इंसान और किसी बेजुबान जीव—दोनों की जान बचा सकती है।
Kullu, Kullu | Aug 24, 2026
एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर की गई एफआईआर वापिस ले सरकार बीते दिन ढालपुर में किया गया था प्रदर्शन एसपी कुल्लू से भी मिले कार्यकर्ता Kullu Times एबीवीपी कार्यकर्ता सारांश ने बताया कि विद्यार्थी परिषद लगातार छात्रों की मांगों को सरकार के समक्ष रख रही है और समय-समय पर विभिन्न प्रकार के प्रदर्शन भी किया जा रहे हैं। 20 अगस्त को ढालपुर में जो प्रदर्शन किया गया वह पूरी तरह से शांतिपूर्ण था। ऐसे में पुलिस के द्वारा जो छात्रों के ऊपर एफआईआर दर्ज की गई है वह बिल्कुल भी सही नहीं है। ऐसे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पुलिस और प्रशासन से मांग रखनी है कि सभी छात्रों पर जो एफआईआर की गई है उसे जल्द से जल्द रद्द किया जाए।
Kullu, Kullu | Aug 24, 2026