एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर की गई एफआईआर वापिस ले सरकार
बीते दिन ढालपुर में किया गया था प्रदर्शन
एसपी कुल्लू से भी मिले कार्यकर्ता
Kullu Times
एबीवीपी कार्यकर्ता सारांश ने बताया कि विद्यार्थी परिषद लगातार छात्रों की मांगों को सरकार के समक्ष रख रही है और समय-समय पर विभिन्न प्रकार के प्रदर्शन भी किया जा रहे हैं। 20 अगस्त को ढालपुर में जो प्रदर्शन किया गया वह पूरी तरह से शांतिपूर्ण था। ऐसे में पुलिस के द्वारा जो छात्रों के ऊपर एफआईआर दर्ज की गई है वह बिल्कुल भी सही नहीं है। ऐसे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पुलिस और प्रशासन से मांग रखनी है कि सभी छात्रों पर जो एफआईआर की गई है उसे जल्द से जल्द रद्द किया जाए।
Kullu, Kullu | Aug 24, 2026