मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार की शाम 5 बजे बांका जिले के 34 परीक्षा केंद्रों पर सामाजिक विज्ञान की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गई। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई और जूता-मोजा बाहर उतरवाकर ही अंदर प्रवेश दिया गया।