मछलीशहर: देवकली गांव में भारी बारिश से कच्चा मकान ढहा, परिवार प्रभावित
सुजानगंज क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने कहर बरपाया है। क्षेत्र के देवकली गांव निवासी अभिमन्यु सिंह का कच्चा मकान दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते भरभराकर गिर गया, जिससे पूरा परिवार बेघर हो गया। मकान गिरने के समय घर में सभी सदस्य मौजूद थे, लेकिन सौभाग्यवश किसी को गंभीर चोट नहीं आई