जिले के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर की छत क्षतिग्रस्त हो गई। सोमवार को सुबह लगभग 7 बजे गरज चमक के साथ हो रही बारिश के दौरान आसपास तेज आवाज के साथ मंदिर की छत पर आकाशीय बिजली गिरी।